स्काउट और गाइड्स ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक

हरदोई- शहर के कृष्ण नगरिया के गायत्री विद्यापीठ विद्यालय में स्काउट और गाइड की ओर से महाशिवरात्रि के मंगल पर्व पर बैंड टीम का गठन किया गया। इस मौके पर बच्चों व स्काउट ने भगवान शिव का रूद्राभिषेक करते हुए यज्ञ किया। जिससे पूरा माहौल आस्थामय हो गया।    

स्काउट दल के लीडर सहदेव सिंह, सहायक ओम शुक्ल, दिव्यांश जायसवाल, अर्पित रस्तोगी, अखंड प्रताप सिंह, अभय सिंह, साहिल कैथवार आदि स्काउट छात्रों ने ड्रम, बिगुल, रम्भा बजाकर महाकालेश्वर की स्तुति की। इसको देखकर मौजूद लोग तालियां बचाने व शिव भक्ति में गोते खाने को मजबूर हो गए। इसके अलावा सभी ने भगवान शिव की आराधना की। साथ ही इन छात्रों को भविष्य की मंगलकामनाओं की मांग भी शिव से की गई। इस मौके पर विद्यालय के व्यवस्थापक रविकांत त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रों के माध्यम से रूद्री पाठ किया। इस पावन अवर पर रिचा जायसवाल, सुमन पांडेय, वाईपी गुप्ता, मनोज पांडेय, दीप शिखा, राजलक्ष्मी, चैतन्य शुक्ला आदि मौजूद रहे।