राजेश पुरोहित, भवानीमंडी
पटना :- सावन के पवित्र माह में ‘गूँज कलम की ‘ साहित्य परिवार नें अपनी पहली ई- पुस्तक’ ‘शिव स्तुति’ का लोकार्पण आज सादे समारोह में किया। यह पुस्तक भक्ति रस में सराबोर अनेक रचनाओं का एक सुंदर संकलन है। इसका संपादन गूँज कलम की की संस्थापिका और अध्यक्ष डॉ स्नेहलता द्विवेदी ‘आर्या’ जी के अगुआई में हुआ। इसे सुश्री रुचिका रॉय, डॉ. अर्चना वर्मा ने मिलकर मूर्त रूप दिया है।
संकलित रचनाओं में सुरेश चंद्रा, कैलाश चंद्र साहू, ममता कुमारी, शिवशंकर लोध राजपूत, कुलदीप सिंह रुहेला, शिव सान्याल, नीलम पटेल, अनुज वर्मा, लवली वर्मा, लाता शर्मा , सुशील शर्मा, धीरज कुमार, रिपुदमन झा, डॉ. राम कुमार झा, नरेश चन्द्र उनियाल, बेलीराम कांशवाल, बन्दना सिंह, आराधना प्रियदर्शिनी, नवनीत कमल, दिलीप कुमार झा, राजीव भारती, श्वेता बिष्ट, संगीत चौवे ‘पंखुड़ी’, प्रवीणा, डॉ. देशबन्धु भट्ट, डॉ. अमरजीत सिंह, डॉ कन्हैयालाल , मीना वैष्णव,साक्षी जैन, डॉ. ज्योति सिंह वेदी , येशु, राहुल मिश्रा, प्रशांत कुमार पुरुषोत्तम, सुधा चतुर्वेदी, बालूलाल वर्मा, चंद्रभूषण निर्भय, मनोज कुमार चंद्रवंशी, ज्योति भगत, किरण पांडेय, डॉ. आशा सिंह, नीलम द्विवेदी, तारकिशोर परिहार, नंद कुमार, जगत भूषण, अमृता गुप्ता, नंदिनी लहजा, नरेंद्र श्रीवात्री स्नेह इत्यादि की रचनायें प्रमुख है। यह काव्य संकलन पठनीय और रोचक है । इसमें कविता की विभिन्न विधाओं में छंदबद्ध और लयबद्ध रचनायें आनंद के रस घोलतीं है।