कछौना (हरदोई) – विकासखंड कछौना के अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण कर ड्यूटी के दौरान गैरहाजिर मिले शिक्षकों का वेतन काटने की संस्तुति की है l
विकासखंड कछौना के खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ व शिक्षकों की कार्यशैली में सुधार लाने के लिए कई परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया l निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में कुल 13 शिक्षकों व शिक्षामित्र के नदारद रहने पर वेतन व मानदेय में एक दिन की कटौती की संस्तुति खंड शिक्षा अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से की है l खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक कमलेश कुमार कनौजिया, प्राथमिक विद्यालय बिबियापुर के सहायक अध्यापक रजनीश कुमार, प्राथमिक विद्यालय धंधार के सहायक अध्यापक मनोज कुमार, प्राथमिक विद्यालय सैनी के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इश्तियाक, प्राथमिक विद्यालय मंडिलहिया की शिक्षामित्र किरन, प्राथमिक विद्यालय कमालपुर में शिक्षामित्र सरिता रावत, प्राथमिक विद्यालय सुठेना में शिक्षामित्र कुसमा देवी, प्राथमिक विद्यालय सूरतखेड़ा में शिक्षा मित्र राकेश कुमार चौरसिया व उर्मिला देवी, प्राथमिक विद्यालय अंटा में शिक्षामित्र राम जानकी, प्राथमिक विद्यालय बिबियापुर में शिक्षामित्र धर्मेंद्र सिंह, प्राथमिक विद्यालय गोसवा में शिक्षामित्र शरद कुमार मिश्रा और प्राथमिक विद्यालय गोठवा में शिक्षामित्र पुष्पलता बिना सूचना के ड्यूटी से नदारद मिले l