भवानीमंडी:- अखिल भारतीय साहित्य परिषद इकाई भवानीमंडी द्वारा प्रकाशित साहित्य दर्शन ई पत्रिका के वर्ष 02 अंक 30 दीपावली विशेषांक की श्रेष्ठ समीक्ष करने वाले रचनाकारों को मंगलवार को आयोजित ऑनलाइन सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
समारोह के संयोजक एवम साहित्य दर्शन ई पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि वीर रस के कवि राजेन्द्र आचार्य राजन,विशिष्ट अतिथि अब्दुल मलिक खान बाल साहित्यकार,महावीर प्रसाद जैन वरिष्ठ कवि साहित्यकार ,विशेष सानिध्य कवयित्री निशा जैन निशु जी ,व रतलाम मध्यप्रदेश की कवयित्री वृत्तिका शर्मा जी रही।
ऑनलाइन सम्मान समारोह में बाल कवयित्री शुभांगी शर्मा महावीर प्रसाद जैन के एन परमार राजेश कुमारी चौरसिया नम्रता जैन राकेश थावरिया रामप्रीत आनंद को समीक्षाधीश सम्मान से सम्मानित किया गया।