साहित्य दर्शन ई-पत्रिका के बाल साहित्य विशेषांक का ऑनलाइन विमोचन सम्पन्न

भवानीमंडी :- अखिल भारतीय साहित्य परिषद इकाई भवानीमंडी द्वारा प्रकाशित साहित्य दर्शन ई-पत्रिका के बाल साहित्य विशेषांक का ऑनलाइन विमोचन बुधवार को किया गया।

ऑनलाइन विमोचन समारोह के संयोजक व साहित्य दर्शन ई पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित ने बताया कि विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि एवम साहित्यकार महावीर प्रसाद जैन के कर कमलों से बाल साहित्य विशेषांक का विमोचन किया गया। विशिष्ट अतिथि गीतकार राकेश थावरिया कवि राजेन्द्र आचार्य राजन महामंत्री अरुण कुमार गर्ग,सह अलंकरण प्रमुख मयंकराज शर्मा रहे। विशेष सानिध्य हास्य कवि भेरूलाल नागर नखराला गजलकार शीतल खण्डेलवाल कवयित्री राजेश चौरसिया रहे।

डॉ. पुरोहित ने बताया कि बाल साहित्य विशेषांक में कवि कवयित्रियों ने बाल कविताओं बाल गीतों के माध्यम से बचपन की आदतों गतिविधियों बालपन की रुचियों बाल मनोविज्ञान से जुड़ी रचनाएँ हैं जो एक बेहतरीन गुलदस्ता के रूप में महक रहा है। 29 रचनाकारों की काव्य रचनाओं को मल्टीकलर पेपर पर सचित्र प्रकाशित किया गया है।