सामूहिक विवाह समारोह : सण्डीला में एक-दूजे के हुए 179 जोड़े

संडीला, हरदोई : सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन संडीला तहसील के 5 ब्लॉकों मे लाभार्थियों का चयन कर जनप्रतिनिधियों की उपस्थित मे किया गया। 179 वर-वधू एक-दूजे के हुए। मुख्य अतिथियों ने सभी को वर-वधू को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यअतिथि सांसद अशोक रावत, विधायकगण रामपाल वर्मा, अलका अर्कवंशी व सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान मौलवी ने मुस्लिम धर्म के अनुसार 13 निकाह कराए। गायत्री प्रज्ञा मंडल की टीम द्वारा मंत्रोच्चार के मध्य सामूहिक विवाह समारोह कराया गया।

इस अवसर पर सांसद अशोक रावत ने संबोधित करते हुए कहा गरीब परिवारों के सामने बेटियों के हाथ पीले करने की आर्थिक संकट के कारण हमेशा चिंता रहती है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की भावना पर कार्य करने वाली भाजपा सरकार ने महत्वाकांक्षी योजना सामूहिक विवाह की शुरुआत की। जिसमें एक मंच के तले परिवारजनों पर बिना आर्थिक दबाव के वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया जाता है। जिसमें 10 हजार रुपये की धनराशि का वर-वधु को उपहार दिया जाता है। 35 हजार रुपये की धनराशि वधू के खाते में भेजी जाती है। जिससे वह दोनों अपने परिवारिक जीवन की शुरुआत कर सकें।

इस अवसर सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने कहा हमारे देश में कुप्रथा दहेज के कारण कितनी बेटियां उत्पीड़न के कारण उनका जीवन नर्क हो जाता है। सामाजिक रीति-रिवाजों के कारण परिवार पर शादी-समारोह में काफी आर्थिक संकट का भार पड़ता था। वह कई वर्षों तक कर्ज के जाल में फंस जाते थे। सरकार ने सामूहिक शादी योजना की शुरुआत कर परिवार के ऊपर से शादी का बड़ा दबाव खत्म कर दिया। अब बेटियां उनके लिए भार नहीं है।

इस दौरान विधायक रामपाल वर्मा ने कहा सामूहिक विवाह योजना महत्वाकांक्षी योजना है। समाज के लोग आगे आकर इस योजना में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, जिससे एक माहौल बने।

सामूहिक विवाह योजना एक परंपरा के रूप में शुरुआत हो, सामाजिक दिखावे के चक्कर से दूर होकर मांगलिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करें। जिससे परिवार के ऊपर अनावश्यक आर्थिक दबाव न पड़े। वह जीवन की नई शुरुआत कर एक बेहतर समाज की रचना करें। जिससे गांव देश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त हो।

विधायक अलका अर्कवंशी संडीला ने अपने संबोधन में बताया महिला सशक्तिकरण में सरकार ने अच्छी योजना चलाकर सरकार ने सराहनीय कदम उठाया, जिससे बेटी बेटे में समानता आएगी। बेटियां उनके लिए परेशानी नहीं होगी। सामूहिक विवाह समारोह में ब्लॉक व राजस्व टीम, पूर्ति विभाग की टीम व्यवस्था में मुस्तैदी से लगी। कानून व्यवस्था के लिऐ पुलिस टीम सक्रिय रही। इस समारोह में उप जिलाधिकारी संडीला देवेंद्र पाल सिंह, नायब तहसीलदार संडीला, खंड विकास अधिकारीगण बेहन्दर उमेश अग्रवाल, कोथावां पंकज यादव, भरावन महेश चंद्र, कछौना प्रमोद अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी संडीला, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह, सहायक श्रम आयुक्त अचला पांडेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कुंवर महावीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा युवा नेता सचित अग्रवाल, लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष सुशील गुप्ता, ग्राम प्रधानगण, भाजपा नेता पदाधिकारीगण, ग्राम सचिव, एडीओ पंचायतगण, एडीओ समाज कल्याण सहित दूरदराज के लोगों ने प्रतिभाग किया। ढोल नगाड़े पर लोग खूब थिरके। इस कार्यक्रम का आयोजन संडीला के ग्राम मीतो मिनी स्टेडियम में किया गया।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता