अत्याधुनिक पुलिस मुख्यालय के उद्घाटन किए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ में उत्तर प्रदेश के अत्याधुनिक पुलिस मुख्यालय का योगी सरकार में शिलान्यास किया जाना है । सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पर व्यंग्य करते हुए हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन काल में हमने जिस अत्याधुनिक पुलिस भवन का शिलान्यास किया था यह अराजक और दिखावे की सरकार अब उसका उद्घाटन करने जा रही है ।

आदित्यनाथ योगी सरकार का कहना है कि वह क़ानून-व्यवस्था को सक्षम बनाने की दिशा में कार्य कर रही है और यह पुलिस मुख्यालय भी इसी दिशा में हमारा प्रयास है । लेकिन श्री यादव का कहना है कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश आपराधिक-अराजकता के दौर से गुज़र रहा है । पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें आशा है ये पुलिस भवन लाॅ एण्ड ऑर्डर सुधारने में सहायक होगा ।