अखिलेश यादव सिर्फ ट्वीट करते है, उनके पास कोई काम नही बचा है

हरदोई। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा अखिलेश यादव का धरातल पर अब कुछ बचा नहीं है वह सिर्फ ट्वीट ही किया करते हैं।

अखिलेश यादव के ट्वीट पर उन्होंने कहा अखिलेश यादव धरातल से बहुत दूर जा चुके हैं, अब वह सिर्फ ट्वीट करते रहते हैं जब सदन में रहते हैं तो वहां जनता के हित की बात नहीं रखते जो सदन में रखनी चाहिए। जब बाहर होते हैं तो सिर्फ ट्वीट किया करते हैं उनसे कहा जाए कि वह जनता हित की बात रखें जहां जो प्लेटफार्म होता है वहां बात सही ढंग से रखे जिससे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। गौ हत्या को लेकर हाईकोर्ट के टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि न्यायालय ने जो कहा है सरकार उसका पालन करेगी। प्रयागराज में पाल हत्याकांड पर विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों पर पूरी तरीके से नियंत्रण नही रख पाई इस पर कहाकि सरकार अपराध और अपराधियों पर अंकुश रखे है। कहीं कोई घटना होती है तो तुरंत उस पर कानूनी कार्यवाही योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार करती है। आजमगढ़ में अखिलेश यादव के बयान पर कहा वह सिर्फ ट्वीट किया करते हैं कुछ करते नहीं है धरातल पर उनका कोई काम दिखाई नहीं देता।