इस सप्ताह का विद्युत आपूर्ति शेड्यूल जारी

कछौना/बघौली (हरदोई): 24 घण्टे में कुल 18 घण्टे तक होने वाले साप्ताहिक विद्युत आपूर्ति शेड्यूल में परिवर्तन हो गया है।

इस सप्ताह कछौना विद्युत उपकेंद्र से सम्बंधित विद्युत उपभोक्ताओं के लिए रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 10 बजे तक तथा पुनः दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल जारी किया गया है।
इसी तरह बघौली क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए रात 10:30 बजे से अगले दिन सुबह 9:15 बजे तक, फिर दोपहर 11:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक व पुनः शाम 4 बजे से देर रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल कार्यक्रम जारी किया गया है।

आपूर्ति शेड्यूल के दौरान कंट्रोल द्वारा किसी भी समय आपातकालीन कटौती भी की जा सकती है।
इस विद्युत शेड्यूल की जानकारी विद्युत उपकेंद्र कछौना के अवर अभियंता श्री राजेश कुमार ने दी।


रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता