शाहाबाद में निकाली गयी स्कूल चलो रैली

रामू बाजपेयी-

शाहाबाद(हरदोई) -शनिवार को हरदोई जिले के शाहाबाद में शासन की मंशा के अनुरूप परिषदीय विद्यलयों में नामांकन को बढ़ावा देने हेतु शाहाबाद में स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायिका रजनी तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी रामप्रकाश मौजूद रहे तथा मंच का संचालन अनुराग अवस्थी के द्वारा किया गया।

सर्वप्रथम शिक्षकों द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात विधायिका रजनी तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। तदोपरांत मुख्य व विशिष्ट अतिथियों द्वारा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर विधायिका रजनी तिवारी ने अपने संबोधन में नामांकन में वृद्धि, शैक्षिक गुणवत्ता में गुणात्मक सुधार के साथ साथ बालिका सुरक्षा की दिशा में शासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान ‘कवच’ की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही उपस्थित सभी शिक्षक शिशिकाओं से उक्त अभियान को सफल बनाने हेतु अपना शत प्रतिशत योगदान देने की अपील की।

विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी ने अपने संबोधन में परिषदीय विद्यालयों में नामांकन को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया ।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाहाबाद के अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी द्वारा सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत किया गया । खंड शिक्षा अधिकारी शाहाबाद शुचि गुप्ता द्वारा विधायक एवं उप जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट किये गए।

इस अवसर शाहाबाद के कोतवाल जितेंद्र कुमार ओझा, रवि गुप्ता , संतोष अग्निहोत्री , संजय मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे ।