स्काउट्स के ट्रेनिंग काउंसलर संडीला आकाश कश्यप के मार्गदर्शन मे कैम्प का आयोजन किया गया। प्री.ए.एल.टी स्काउट के समापन समारोह के अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर रामनरेश मिश्र, शिविर संचालक राकेश द्विवेदी, स्काउट मास्टर आनंद द्विवेदी, शिविर संचालिका रागिनी मौजूद रहीं।
तीन दिवसीय जांच शिविर में प्रवेश स्काउट गाइड, प्रथम सोपान स्काउट गाइड, द्वितीय सोपान स्काउट गाइड को दीक्षा संस्कार, स्कार्फ, वर्दी, क्लैपिंग करना, स्काउट के प्रति वफादार और ईमानदारी के गुर सिखाये गये। केवल द्वितीय सोपान स्काउट गाइड के बच्चों को बिना बर्तन खाना बनाने के साथ ही स्काउट के बारे में लिखित रूप से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।
आनंद द्विवेदी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए संदेश दिया कि स्काउट में “तैयार रहो” सबसे बड़ा उद्देश्य होता है। उन्होंने सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों की जानकारी के साथ ही सेवाभाव और परोपकार के बारे में बताया। श्री द्विवेदी ने बच्चों को अनुशासन के महत्व और आवश्यकता के बारे में भी बताया। राकेश द्विवेदी जी ने स्काउट्स के फायदे बताये और यह भी बताता कि सरकारी नौकरी के साथ कुछ परीक्षाओं और स्वयंसेवी संस्थाओं में स्कॉउट्स को वरीयता दी जाती है।