पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल्लानगर मोड़ से मुठभेड़ के दौरान भागे बदमाशों में दूसरा बदमाश गिरफ्तार

        हरदोई– टड़ियावां इलाके में हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश का दूसरा साथी भी स्वाट टीम के हत्थे चढ़ गया है।स्वाट टीम ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।उसने कई लूटों में शामिल होने की बात स्वीकार करते हुए नगदी जेवर भी बरामद कराए है।बदमाश के पास से पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल एक चोरी की बाइक तमंचा कारतूस खोखा भी बरामद किया है।
        टड़ियावां इलाके में कल देर रात पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश अरबाज खान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया तहास जबकि उसके चार साथी भाग निकलने में सफल रहे थे।उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई थीं।एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जिले की स्वाट टीम प्रभारी आलोक सिंह व पिहानी के साथ अन्य टीमें लगाई थी।इसी बीच पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल्लानगर मोड़ से बदमाश सद्दाम पुत्र असलम निवासी गोपालपुर को गिरफ्तार किया गया।एसपी ने बताया कि उसके पास से एक तमंचा एक कारतूस एक खोखा एक मोटरसाइकिल और करीब 6 हजार रुपये व जेवर बरामद किये गए है।