हरदोई– सांडी थाने में एक महिला ने जमकर हंगामा किया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। महिला ने पुलिस पर फर्जी तरीके से तमंचा लगाकर उसके पति को जेल भेजने का आरोप लगाते हुए थाने में जमकर हंगामा किया। महिला पुलिस की बाइक के आगे लेट गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
सांडी थाने पर आज सुबह उस समय हंगामा हो गया जब एक महिला अपने पति को बचाने को लेकर पुलिस की मोटरसाइकिल के सामने बैठ गई और जमकर हंगामा करने लगी। महिला जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहने लगी कि मेरे पति को फर्जी तरीके से गिरफ़्तार करने को अवैध तमंचे के साथ पकड़ा जाना दिखाकर मुकदमा लिख दिया गया है। जब आरोपित को जेल भेजा जा रहा था तो महिला ने तमाशा कर दिया।
आरोपित की पत्नी का कहना है कि मेरे चचेरे ससुर को खाना देने के लिए मेरे पति सुलेमान सांडी थाने पर कल देर आए थे। इसी बीच सांडी पुलिस ने उन्हें थाने पर बैठा लिया और सुबह तमंचा लगाकर जेल भेज रहे थे। जानकारी होने के बाद महिला ने सांडी थाने पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया है। महिला का कहना है कि भी 15 दिन पहले भी सांडी पुलिस ने फर्जी तरीके से उनके पति पर तमंचा रखने का चार्ज लगाकर उसे जेल भेजा था, जिसकी जमानत कराकर किसी तरह उसने उसे रिहा कराया था। अब फिर फर्जी तरीके से उस पर तमंचा रखने का आरोप लगाकर दोबारा से जेल भेजा जा रहा है। सांडी थाना प्रभारी ने बताया सुलेमान पर पहले से कई मामले दर्ज थे। काफी दिनों से उसकी तलाशी की जा रही थी। कल शाम को लखपेड़ाबाग के पास इनके पास से 312 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।