रोजगार हेतु 35 प्रशिक्षार्थियों का चयन

राजकीय औघौगिक प्रशिक्षण संस्थान में आज रोजगार मेले का आयोजन किया गया, मेले में फन फर्स्ट ग्लोबल स्किलर प्राइवेट लिमिटेड विखरौली मुम्बई कंपनी द्वारा गौतमबुद्व नगर में संचालित प्रतिष्ठान में सेवायोजन हेतु कौशल विकास योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षित लगभग 150 प्रशिक्षर्थियों का साक्षात्कार किया गया जिसमें कंपनी द्वारा 35 प्रशिक्षार्थियों का चयन कर नियुक्ति पत्र प्रदान किये और कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा फन फर्स्ट ग्लोबल स्किलर प्राइवेट लिमिटेड गौतमबुद्व नगर कंपनी में रिपोर्ट के लिए आंमत्रित किया। रोजगार मेले में प्रधानाचार्य आई0टी0आई0 डा0 संजय कुमार, प्रबन्धन इकाई शशिकान्त एम0आई0एस0 मैनेजर तथा मैनेजर कौशल विकास मिशन प्रीती सिंह आदि मौजूद रहें।