मेरठ- आज थाना मवाना पुलिस ने एक परिवार के रोते हुए चेहरे पर खुशियों की रोशनी डाल दी । मवाना पुलिस को एक छः वर्षीय बालक आर्यन पुत्र अमरपाल के गुमशुदा होने की सूचना मिली । बालक मोहल्ला मुन्नालाल, मवाना मेरठ का था । मवाना पुलिस ने तत्काल ही छानबीन शुरू कर दी । पुलिस ने महादेव मंदिर के पास से डेढ़ घंटे में बालक को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया । बालक के परिजनों ने पुलिस की तत्परता और कार्यकुशलता की तारीफ करते हुए धन्यवाद दिया ।
Related Articles
दो हफ़्ते बाद भी लापता अधेड़ का सुराग नहीं
August 13, 2021
0
चोर को पीटना 5 लोगों को पड़ा महंगा, चोर के हमदर्दों ने पांच लोगों पर किया जानलेवा हमला
October 4, 2018
0
तीन साल से लापता बेटे के गम में परिवार नहीं मनाएगा ईद का त्यौहार
June 13, 2018
0