योगी सरकार का छठा बज़ट सदन में पेश

  • 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख रुपए का बजट
  • योगी सरकार ने लगातार 6वां बजट पेश किया
  • यूपी का बजट 6.15 लाख करोड़ से अधिक
  • यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट
  • CM लघु सिंचाई योजना के लिए 1 हजार करोड़
  • 3 महिला पीएसी बटालियन गठित होगी
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत टॉपर छात्राओं को लैपटॉप
  • मिशन शक्ति को 20 करोड़ का बजट
  • 5 साल में 2 करोड़ फोन और टैबलेट बांटेगी सरकार
  • युवा अधिवक्ताओं के लिए 10 करोड़ रुपए
  • 3 साल तक किताब और पत्रिका खरीद सकेंगे
  • बनारस में क्रिकेट स्टेडियम के लिए 95 करोड़
  • मेरठ में ध्यानचंद यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़
  • 5 साल में 4 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य
  • माध्यमिक शिक्षा में 7540 पदों पर भर्ती की जाएगी
  • मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार पद भरे जाएंगे
  • वृद्धावस्था पेंशन 500 से बढ़ाकर 1000 की गई
  • दिव्यांग अनुदान 300 से बढ़ाकर एक हजार किया गया
  • एक हजार रुपए प्रति माह दिव्यांग अनुदान दिया जाएगा
  • अटल आवासीय विद्यालय के लिए 300 करोड़ का बजट
  • NHM के तहत 10 हजार 547 करोड़ का बजट
  • आशा कार्यकत्रियों के लिए 300 करोड़ का बजट
  • अटल बिहारी विवि लखनऊ के लिए 100 करोड़
  • 14 मेडिकल कॉलेजों को 2100 करोड़ का बजट
  • प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के लिए 897 करोड़
  • बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे,डिफेंस कॉरिडोर के किनारे विकास कार्य होंगे
  • ग्रीन फील्ड और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए 500 करोड़
  • मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए 695 करोड़
  • PWD की सड़कों के लिए 18500 करोड़ का बजट
  • काशी विश्वनाथ राजघाट पुल के लिए 500 करोड़
  • बाढ़ नियंत्रण के लिए 2700 करोड़ का बजट
  • नमामि गंगे में जल जीवन मिशन को 19500 करोड़
  • प्राइवेट ट्यूबवेल के बिजली बिल में 50% छूट मिलती रहेगी
  • बिजली में रीवैम्प के लिए 31 हजार करोड़ का बजट
  • बुंदेलखंड में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर बनाया जाएगा
  • कल्याण सिंह के नाम पर ग्राम उन्नति योजना लाई गई
  • योजना में गांव में सोलर लाइट लगाएगी सरकार
  • अयोध्या में सूर्यकुंड विकास को 140 करोड़
  • कानपुर मेट्रो रेल को 747 करोड़ का बजट
  • आगरा मेट्रो रेल को 597 करोड़ का बजट
  • दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर को 1306 करोड़
  • बनारस और गोरखपुर में भी मेट्रो रेल शुरू होगी
  • बनारस और गोरखपुर मेट्रो के लिए 100 करोड़
  • स्वच्छ भारत मिशन शहरी के लिए 1353 करोड़
  • कुंभ मेला प्रयागराज के लिए 100 करोड़
  • बुंदेलखंड की विशेष योजना के लिए 500 करोड़
  • वनटांगिया और मुसहर आवास के लिए 508 करोड़
  • पीएम ग्राम सड़क योजना के लिए 7373 करोड़ का बजट
  • कृषि क्षेत्र में 5.1 प्रतिशत विकास दर पाने का लक्ष्य
  • गन्ना भुगतान के लिए 1 हजार करोड़ का बजट
  • कान्हा गौशाला और बेसहारा पशु के लिए 100 करोड़
  • चीनी मिल स्थापना के लिए 380 करोड़ का बजट
  • बांदा कृषि विवि के लिए 8 करोड़ 58 लाख
  • प्रदेश में 1.86 लाख लीटर दूध रोज पैदा हो हा है
  • दुग्ध उत्पादकों के लिए नंद बाबा पुरस्कार शुरू होगा
  • मथुरा में 3 हजार लीटर का नया डेयरी प्लांट लगेगा
  • किसानों को कोऑपरेटिव ऋण के लिए 300 करोड़
  • अयोध्या में सिपेट केंद्र बनाने के लिए 35 करोड़
  • स्कूल चलो अभियान में 2 करोड़ छात्रों के नामांकन का लक्ष्य
  • समग्र शिक्षा अभियान के लिए 18670 करोड़
  • निशुल्क यूनिफॉर्म के लिए 370 करोड़ का बजट
  • वाराणसी में संत रविदास और संत कबीर संग्रहालय बनेगा
  • दोनों संग्रहालयों को 25-25 करोड़ का बजट मिला
  • राम जन्मभूमि मंदिर सड़क निर्माण के लिए 300 करोड़
  • अयोध्या में जनसुविधाओं और पार्किंग के लिए 209 करोड़
  • वाराणसी में गंगा तट से काशी विश्वनाथ तक सड़क के लिए 77 करोड़
  • बनारस में पर्यटन सुविधा के लिए 100 करोड़
  • अयोध्या में पर्यटन सुविधा के लिए 100 करोड़
  • इस साल वृक्षारोपण अभियान में 35 करोड़ पेड़ लगाए जाएंगे
  • गोरखपुर चिड़ियाघर के लिए 50 करोड़ का बजट
  • अरबी-फारसी मदरसों को 479 करोड़ का बजट
  • अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति योजना में 795 करोड़
  • प्रयागराज लॉ यूनिवर्सिटी के लिए 100 करोड़ का बजट
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए 705 करोड़ का बजट
  • जजों के कोर्ट और आवास के लिए 600 करोड़
  • कचहरी में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए 50 करोड़
  • अधिवक्ता कल्याण निधि के लिए 90 करोड़ का बजट
  • अधिवक्ता चैंबर निर्माण के लिए 20 करोड़ का बजट
  • राज्य आपदा के लिए 2165 करोड़ रुपए की व्यवस्था

सङ्कलनकर्त्ता– अवनीश मिश्र