इलाहाबाद बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के गोपनीय विभाग की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं।यही नहीं जिम्मेदारों की जानकारी में चोर गेट से पूरे दिन बाहरी लोगों का भी आवागमन बना रहता है। इसकी हकीकत सीसीटीवी कैमरे से भी देखी जा सकती है ।हालांकि जिम्मेदार जीआईसी के प्राचार्य अपनी मनमर्जी मुताबिक काम चलने की बात कह रहे हैं।
दरअसल इलाहाबाद बोर्ड की परीक्षा की उत्तर काफी दिनों से जीआईसी के परिसर में बने केंद्र पर चेक की जा रही है।जहां पर नियम तो यह है की परीक्षा केंद्र के सभी गेट बंद रहना चाहिए गोपनीय तरीके से सीसीटीवी की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना चाहिए। लेकिन जीआईसी के मूल्यांकन केंद्र पर इन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं।यही नहीं मेन गेट को तो बंद कर दिया गया है।लेकिन चोर गेट से पूरे दिन आवागमन रहता है। जहां पर यह जानकारी नहीं हो पाती कौन सा शिक्षक कॉपी चेक करने जा रहा है या फिर कौन सा व्यक्ति मूल्यांकन का भेद लेने जा रहा है हालांकि इस बारे में जीआईसी के प्राचार्य सुधाकर बाजपेई का कहना है यह सब उनकी मर्जी से होता है। उनकी मर्जी के आधार पर ही लोगों का आवागमन रहता है।