लॉकडाउन के चलते जरूरतमंदों को राशन सामग्री उपलब्ध करा रहे यूथ वर्ल्ड सोशल मंच के समाजसेवी

अर्चना गौड़, राज कंवर राठौड़ सहित कई समाजसेवी समाजसेवा के लिए आये आगे

राजेश पुरोहित, भवानीमंडी

दिल्ली । कोरोना महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप के चलते देश के लगभग सभी हिस्सों में संक्रमण रोकने के लिए लॉकडॉउन चल रहा है और सरकार , स्वास्थ्यकर्मी , समाज सेवी संस्थाएं सतत कार्य कर रही है ।

 समाजसेवा के कार्यों को समर्पित और सकारात्मक सोच से कार्य करने वाले अग्रणी संगठन यूथ वर्ल्ड सोशल मंच के प्रमुख भैरु सिंह राजपुरोहित ने बताया की समूह लॉकडाउन के चलते जरूरतमंदों को राशन सामग्री उपलब्ध करवा रहा है तो मास्क, सेनेटाइजर का वितरण भी कर रहा है और इस कार्य मे पी बी इवेन्ट की डॉयरेक्टर, यूथ वर्ल्ड की नेशनल सदस्य समाज सेविका अर्चना गौड दिल्ली, वरिष्ठ समाज सेवी यूथ वर्ल्ड की सरंक्षक राज कंवर राठौड़ जयपुर, श्रीमती रश्मिलता मिश्रा बिलासपुर, समाज सेवी शिक्षाविद डॉ सुरेन्द्र गोयल सिरसा, बिलासपुर से समाज सेविका श्रीमती वर्षा अवस्थी, कोल्हापुर से समाज सेवी दलपत सिंह राजपुरोहित बढ़ चढ़कर सहयोग प्रदान कर रहे है ।

 यूथ वर्ल्ड सोशल मंच की सभी इकाईयाँ अपने अपने क्षेत्रों में सतत समाज सेवा कार्यो में सक्रियता से कार्य कर रही है वही सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से भी समूह सकारात्मक माहौल बनाने में सक्रिय है ।