आए दिन हो रही बलात्कार की घटनाओं के विरोध में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

देश में लगातार बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं के विरोध में काजी एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। ज्ञापन में हाल ही घटित उन्नाव और कठुआ जैसी बलात्कार की घटनाओं की निंदा की गई व आरोपितों को तत्काल फांसी देने की मांग की गई । इस दौरान प्रमुख रूप से सोसायटी के मोहम्मद फाजिल, डाक्टर जहीर अहमद, विरासत हुसैन ” मोंटू “, नवीन सोनी, गुफरान और हारून खां समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।