जनहित को समर्पित संस्था जय हिन्द समाज सेवा समिति उ.प्र.रजि. एवम गरीब की रोटी एक पहल के संयुक्त तत्वाधान में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर सदर मालखाने मे 23-01-2000 से कैद नेताजी सुभाष की प्रतिमा को आजाद कराकर सार्वजनिक स्थल पर स्थापित कराने की माँग को लेकर जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार मिश्रा को दिया।
आशुतोष बाजपेयी ने कहा पिछले 3 वर्ष से संस्था सुभाष जी की प्रतिमा को आजाद कराने के लिये संघर्ष कर रही है परन्तु जिला प्रसाशन के कानों मे जूँ तक नहीं रेंगती हैं, हम आजादी के महानायक नेताजी सुभाष के बलिदान को जाया नहीं जाने देंगे।इस मौके पर आरिफ खान ने कहा कि जल्द ही सुभाष जी को आजाद कराने के लिये एक जिलाव्यापी आन्दोलन किया जायेगा।उसके बाद जी.डी.सी हरदोई मे स्थिति नेताजी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर उनके राष्ट्रभक्त चरित्र और देश की आजादी मे उनका योगदान के बारें मे चर्चा की।इस मौके पर आजाद संस्थापक जय हिन्द समाज सेवा समिति, सह संस्थापक सदस्य विमलेन्दु वर्मा , आरिफ खान शानू अध्यक्ष गरीब की रोटी एक पहल, व दोनों समितियों के सदस्य, हर्षराज सिंह राहुल, पवन प्रधान, अंशुल, राजवर्धन सिंह, आदर्श मिश्रा, आफाक, सूर्य प्रताप सिंह, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।