गुरुवार को एसपी आफिस पहुंचे बिलग्राम के ऑटो चालकों ने भाजपा विधायक और पुलिस के नाम पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध वसूली करने का आरोप लगाकर मामले में कार्यवाही की मांग की है।
एसपी आफिस पहुंचे ऑटो चालकों के आरोप है कि बिलग्राम में ऑटो चालकों से विधायक के नाम से 50 पुलिस के नाम पर 500 रूपये वसूले जाते है। आरोप लगाया कि यह वसूली दबंग किस्म के नीरज सिंह, जंम्बे सिंह समेत अन्य लोग निवासी बेहटा छिबरामऊ करते है। आरोप लगाया कि पैसे न देने पर यह लोग धमकी देते है कि ऑटो चालकों को जेल भिजवा दिया जाएगा।:इस बात से नाराज ऑटो चालक एएसपी ज्ञानंजय से मिले और एक शिकायती पत्र दिया। वहीं विधायक व पुलिस के नाम से वसूली करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की।