जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया है कि जनहित/प्रशासनिक हित में जनपद में कार्यरत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुश्री दीक्षा जैन (आई०ए०एस०) को नवीन तैनाती देते हुए उप जिलाधिकारी सदर बनाया गया है।
इसी प्रकार उप जिलाधिकारी सदर सौरभ दुबे को उप जिलाधिकारी शाहाबाद तथा उप जिलाधिकारी शाहाबाद कपिल देव यादव को नयी तैनाती देते हुए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय हरदोई बताया गया है।