राजेश पुरोहित, भवानीमंडी
डिब्रूगढ़ : हिंददेश परिवार संस्था पूरी सृष्टि को सुंदर और खुशहाल बनाने के लिए दृढसंकल्पित है। इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यह संस्था समाज सेवको को अपने पटल पर बुलाकर इस कार्य में तेजी लाने के लिए विचार – विमर्श करते रहती है। आ0 कुसुम शर्मा कमल पेशे से प्रिंसिपल है तथा हिंददेश परिवार अमेरिका इकाई की सचिव। आप एक सुंदर व्यक्तित्व की धनी है तथा समाज की जिम्मेदार व्यक्ति है। आपके मार्गदर्शन में हिंदी साहित्य को एक नई दिशा मिल रही है। आपके समाज और साहित्य के लिए उत्तम कार्यों को देखते हुए हिंददेश परिवार संस्था ने आपको पथ-प्रदर्शक सम्मान से सम्मानित किया।
हिंददेश परिवार के शुभचिंतकों की कड़ी में जुड़ा चरित्र —आ कुसुम शर्मा कमल बडौत (बागपत)यू पी. भारत—एक अनुपम व्यक्तित्व की स्वामिनी हैं। संयुक्त परिवार की सदस्या होने के कारण आप एकता की गरिमा को पहचानती हैं, तभी साहित्यिक समूह को मनोयोग से समानता और एकता के सूत्र में बांधने के लिये सदैव प्रयासरत रहतीं हैं ।
साहित्य के क्षेत्र में आपका गहन अनुभव है, तभी हम सब आपसे निरन्तर सीखने के लिये उत्सुक रहते हैं । आपकी टिप्पणियों में एक अनोखा आकर्षण दृष्टिगत होता है, इसलिए रचनाकार आपसे आत्मिक लगाव रखते हैं । आप अपने विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों अपना परिवार मानतीं आई हैं और अब हिंददेश परिवार भी आपका परिवार है और हम सब आपके इस परिवार के सदस्य होने पर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं तथा आशा करते हैं कि आप हिंददेश परिवार में इसी प्रकार प्रेम बांटती रहें । अपने सद्व्यवहार से सभी सदस्यों के सानिध्य में इस परिवार की उद्देश्य पूर्ति हेतू अपना महत्वपूर्ण योगदान देती रहें । आप बहुत सरल ह्रदयी और विश्व-कल्याण की भावना से ओत-प्रोत हैं , मैं हॄदय से आपका सम्मान करती हूँ ।