सपा जिला महासचिव रहे वीरे यादव और उसके भाई पर लगा गैंगेस्टर एक्ट

-एसओ अरवल ने की कार्यवाही
प्रधानी के चुनाव में पुलिस पार्टी पर हमला व सरकारी जमीनों को कब्जाने के आरोपी समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव वीरे व उनके भाई पर एसओ अरवल ने गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की है।वीरे को जिला बदर भी किया जा चुका है।
     बता दें कि आपराधिक इतिहास के चलते समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव रहे वीरेन्द्र सिंह यादव उर्फ वीरे पुत्र नत्थू निवासी बरगदापुरवा थाना अरवल पर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए वीरेंद्र सिंह सिंह यादव वीरे को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया था। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने एसपी की रिपोर्ट के आधार पर सपा नेता पर कार्रवाई की थी।कार्रवाई की जद में आए सपा महासचिव का विवादों से पुराना नाता रहा है।
     बतादें की वीरे के खिलाफ जमीन कब्जाने की भी शिकायत है। सपा सरकार में ही विवादों में रहे सपा के जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव वीरे पर सत्ता परिवर्तन के बाद से ही प्रशासन का रवैया सख्त था। कटियारी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ग्राम समाज की जमीन पर जबरन कब्जा करने का भी आरोप है।वही अब इस मामले में एसओ अरवल सत्यप्रकाश सिंह ने वीरे के साथ उनके भाई रामबहादुर यादव पर भी  गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की है।