शिकायत निस्तारण व मुख्यमंत्री संदर्भ में शत-प्रतिशत निवारण के साथ एसपी विपिन कुमार मिश्रा ने पाया प्रदेश में पहला स्थान

                    जिले के पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने अपनी निष्पक्ष व जुझारू कार्यशैली के चलते शिकायत निस्तारण में प्रदेश के सभी जिलों में टॉप किया है उन्हें चुनाव के दौरान निष्पक्ष रुप से मतदान संपन्न कराने और कहीं भी किसी प्रकार की रिपोलिंग अथवा अपरिहार्य घटनाओं के न होते हुए स्वच्छ और निष्पक्ष कार्यशैली अपनाई।
                    मालूम हो कि जिले के कप्तान विपिन कुमार मिश्र ने नई निजाम के साथ हरदोई का कार्यभार संभाला, उस समय पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा शराब माफियाओं का कुछ भी बाल बांका नहीं हुआ। श्री मिश्र ने लिकर माफिया जेपी गुप्ता समेत अन्य को जेल सीखचों के अंदर किया ,बल्कि एक समय ऐसा आया, जब कि अपराधों की बाढ़ सी लग गई, अपराधों को शत प्रतिशत दर्ज करने की उनके साफ आदेश रहे, वही कार्यवाही का सिलसिला अपराधी तक पहुंच बनाने में वह एक कामयाब हुए और ऐसी घटनाओं का पर्दाफाश किया, जिन घटनाओं का राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते कार्यवाही करना दुष्कर था। ट्रैफिक समस्या व लायन आर्डर को उन्होंने अपनी हमराही फोर्स को खुद कमाल संभाले सड़कों पर उतार दिया था, जन शिकायतों के मामले में वह स्वयं शिकायतों का निस्तारण मौके पर करते थे, जो उनकी आज भी कार्यशैली उसी तरह अनवरत रूप से जारी है ।अपने अधीनस्थों के द्वारा भी दरबार लगाकर जन शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शी भूमिका निभाने की हिदायत जारी रहती थी, संपन्न हुए निकाय चुनाव में जिस निष्पक्षता के साथ निर्भय होकर मतदान करने का माहौल उत्पन्न किया और किसी प्रकार की अराजक घटना घटित नहीं हो पाई, यही नहीं मुख्यमंत्री से संबंधित शिकायतों के मामले में भी त्वरित निस्तारण में वह अग्रणीय रहे। फलस्वरूप उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में हर मामले को लेकर उन्होंने पहला स्थान प्राप्त किया है। जो जिले के लिए महत्वपूर्ण है।