नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों में स्वच्छता अभियान के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिये कि नगरों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये तथा दुकानदारों को कूड़ा डालने हेतु डस्टबीन रखने को कहा जाये और जिन दुकानदारों द्वारा डस्टबीन न रखी जाये उनके विरूद्व कार्यवाही की जायें । उन्होने कहा कि इन्सपेक्टर एवं सफाई नायकों के माध्यम से नगर ही साफ-सफाई की व्यवस्था न सुनिश्चित की जाये बाल्कि अधिशाषी अधिकारी स्वयं भी नगर का भम्रण इसका जायजा लें ।
उन्होने कहा कि इस अभियान में शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों की कार्यशाला की जाये और 26 जनवरी को प्रतियोगिता कराकर स्वच्छता के लिए चयनित बच्चों की टीम बनाकर लोगो को स्वच्छता प्रति जागरूक किया जाये । जिलाधिकारी ने कहा कि जिन नगर पालिकाओं में काजी हाउस है उन्हें गौशाला के रूप में प्रयोग किया जाये और जहां काजी हाउस नहीं है वहां गौशाला स्थापित कराना सुनिश्चित करें ।जिलाधिकारी ने कहा कि कान्हा योजना के तहत सभी अधिकारी काजी हाउस एवं गौशालाओं की आख्या फोटो सहित एक सप्ताह में उपलब्ध करायें तथा काजी हाउस एवं गौशालाओं में सभी मूलभूत सुविधायें सुनिश्चित की जाये । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित सभी नगर पालिका/पंचायत के अधिशाषी अधिकारी आदि मौजूद रहें ।