स्वर्ण जयंती चौराहे से सिनेमा चौराहे तक अनाधिकृत रूप पार्किग की गयी टैक्सी गाड़ियों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने ए0आर0टी0ओ को निर्देश दिये कि शहर के अन्दर अनाधिकृत रूप पार्किग किये वाहनों का चालान किया जाये ।
जिलाधिकारी के निर्देश पर आज एआरटीओ ने स्वर्ण जयंती चौराहे से सिनेमा चौराहे के बीच अनाधिकृत रूप से पार्किग की गयी यूपी-30 एटी 3050, यूपी-35 टी 6750 तथा यूपी-30 एटी 2355 का चालान किया । अनाधिकृत पार्किग के सम्बन्ध में जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देश दिये कि शहर के अन्दर अनाधिकृत रूप से वाहन पार्किग करने वालों के वाहनों का चालान किया जाये तथा चालक के विरूद्व भी सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जाये ।