कौशाम्बी। जनपद के विकास खण्ड मूरतगंज अंतर्गत गौहानी कला के गौशाला में ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी की लापरवाही के चलते गौवंशों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। आखिर किसकी लापरवाही से पॉच गौवंशो की मौत हो गई। दो सप्ताह के अन्दर लगातार आठ गौवंशों की मौत हो गई। गौवंश मरने के बाद भी दफन के लिए पड़ी रहती हैं। गौशाला में व्याप्त गंदगी व बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं के बीच से नहीं हटाया जाता है। जिससे संक्रामक रोगों का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गौवंशों को भरपेट भोजन में कटौती व बीमारी की हालत में इलाज के अभाव में मरने का सिलसिला जारी है। गौशाला की देखभाल के नाम पर लाखों रुपए सालाना सरकारी धन ग्राम पंचायत के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व वी डी ओ हजम करते जा रहे हैं।
—————-जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट