आज सोमवार की शाम सरोजनी नगर स्थित मंगलम गेस्ट हाउस के पास शाम चार बजे सूरज त्रिपाठी को सूचना मिली की उनकी गाय पास में ही मृत अवस्था में पड़ी है, सूचना मिलते ही सभी जब मौके पर पंहुचे तो वहां देखा की उनकी गाय मर चुकी है उसकी जीभ बाहर निकली हुई है।
मौके की सूचना पाते ही क्षेत्रीय सभासद और पुलिस तो पंहुच गई लेकिन लखनऊ का सबसे लापरवाह विभाग नगर निगम के अधिकारियों को कई बार कॉल करने के बाद भी कोई उत्तर नही दिया।
गाय के मालिक सूरज त्रिपाठी से बात करने पे सूरज ने आरोप लगाते हुए आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि गाय को जहर देकर मारा गया है जिसकी सूचना नगर आयुक्त और डीएम को भी दी गई लेकिन नगर निगम अपने कानो में रूई डाल कर बैठा हुआ है। हालांकि प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वाशन दिया की कल सुबह होते ही गाय का पोस्टमार्टम कराकर आगे उचित कार्रवाई की जायेगी।
अवनीश मिश्रा