गोवंश कटान की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी, मांस सहित दो आरोपित गिरफ़्तार

मांस बरामद करते हुए दो आरोपितों को दबोचा दो अभियुक्त भागने में रहे सफल

कौशाम्बी : उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिला के कड़ा कोतवाली अंतर्गत कड़ा कजियाना में गोवंश का वध कर उसका मांस बेचने वाले दो लोगों को कड़ा धाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के नाम दिलशाद कुरैशी और नौशाद अहमद कुरैशी हैं। इनके पास से पुलिस ने एक कुंतल पचपन किलो बीफ मांस भी बरामद किया है। इन दोनों पर पुलिस ने अवैध रूप से गोवंश का वध करने और उसकी बिक्री करने का आरोप लगाते हुए ऐनिमल प्रोटेक्शन ऐक्ट और गोवंश वध से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पकड़े गए आरोपित गोवंश वध कर मांस बेचने का काम कर रहे थे। इस गोवंश वध व बिक्री केंद्र की जानकारी मुखबिर व एक एनजीओ की मदद से थाना कड़ा धाम पुलिस को लगी थी। पुलिस ने मांस के नमूने को प्रयोगशाला में भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

रविवार को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि क्षेत्र के कजियाना में दिलशाद कुरैशी ,नौशाद अहमद कुरैशी एवं मौके से भागे अभियुक्तों के मकान पर गोवंश का कटान कर गांव में बेचा जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश तिवारी के निर्देशन में छापा मारी अभियान पुलिसबल वरिष्ठ उपनिरीक्षक लोकेश प्रताप सिंह व उपनिरीक्षक रामेंद्र पांडेय एवं उप निरीक्षक कृष्ण राज सिंह महिला कांस्टेबल नीलम यादव , मय फोर्स को लेकर अभियुक्तों के मकान पर छापा मारा। पुलिस ने संदिग्ध गोवंश का मांस, एक छुरी,एक अदद चापड़, लकड़ी का ठीहा, बाट तराजू, सहित दो अभियुक्तों के साथ गोवंश बरामद किए। पुलिस के पहुँचने पर मकान के पीछे लगे दरवाजे से दो अभियुक्त भागने में सफल रहे वही पुलिस ने पकड़े गए आरोपित का चालान कर दिया है। थानाध्यक्ष राकेश तिवारी का कहना है कि फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा ।

जिला ब्यूरो चीफ IV 24 न्यूज कौशाम्बी से एमडी मौर्य की रिपोर्ट