कछौना (हरदोई) : परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मेलजोल संस्था द्वारा भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विकास खंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सहित 30 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। नौनिहालों के भ्रमण कार्यक्रम को खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मंगलवार को संडीला स्थित पारस डेयरी का बच्चों ने भ्रमण किया। इस अवसर पर दूध की उपयोगिता के विषय में जाना। दूध से तैयार होने वाले विभिन्न उत्पादों को बारीकी से जाना। दूध से तैयार होने वाले छाछ, दही, फ्लेवर मिल्क, मीठा दही, घी आदि उत्पादों का स्वाद भी लिया। पारस डेयरी के वरिष्ठ प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव ने दूध के पाश्चुरीकरण के बारे में बताते हुए उन्होंने दूध में मिलावट को जीवन के लिए हानिकारक बताया। बच्चों ने वरिष्ठ प्रबंधक से कई विषयों पर सवाल पूछ कर जानकारी भी ली।
इन कार्यक्रम से बच्चों के अंदर चीजों को समझने की क्षमता का विकास होता है। मेलजोल संस्था के स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ० केशन लहरी ने बच्चों की दूध की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। दूध एक संपूर्ण आहार है। सभी पोषक तत्व मौजूद रहते हैं।
इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों की हौसला अफजाई कर उनकी जिज्ञासाओं को बेहतर उत्तर देकर संतुष्ट किया। भ्रमण कार्यक्रम में पारस प्रबंधक दिनेश कुमार यादव, प्रदीप सिंह, विवेक राठौर, शिक्षक शरीफ अंसारी, योगेंद्र राठौर, वार्डेन कृति द्विवेदी ने भाग लिया। इस भ्रमण कार्यक्रम से नौनिहाल बच्चे काफी उत्साहित थे।