कछौना (हरदोई)- थाना क्षेत्र के गांव टांडाहार मजरा खजोहना निवासी राजेंद्र एवं उनकी पत्नी केशकली के मध्य शनिवार की दोपहर को किसी बात को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है जिसके चलते केशकली ने रात को कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
देर रात परिजनों को जानकारी होते ही शव को उतार कर मायके को सूचना दी सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता एवं अन्य लोगों ने पहले जमकर हंगामा काटा एवं मार डालने का आरोप लगाते हुए रात को ही कोतवाली पहुंचेथाना क्षेत्र के ही गांव बहदिन निवासी संतराम की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर् पोस्ट मार्टम के लिये भेजा है यह भी बतायाकी मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद कि पता चलेगा मृतका के पिता के द्वारा किसी को आरोपित करते हुय तहरीर नही दी गयी है मृतका के दो पुत्रियां व एक पुत्र है जिनके सर से माँ का साया उठ गया सभी का रो रो कर बुरा हाल है।