ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, भतीजा जख्मी 

पाली से दवा लेकर घर को जाते समय हुई घटना, ट्रक ड्राइवर को पकड़कर कांवरियों ने पुलिस को सौंपा

                हरदोई – पाली थाना क्षेत्र में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका भतीजा घायल हो गया।घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक चालक को कांवरियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
                थाना क्षेत्र पाली के खनिकला निवासी हरदेशा 56 पत्नी अनिल कुमार द्विवेदी अपने भतीजे गोविंद पुत्र रामपाल के साथ बाइक से पाली कस्बा में डॉक्टर के यहां दवा लेने गई थी।बाइक गोविंद चला रहा था दवा लेकर दोनों बाइक से वापस घर आ रहे थे।पाली थाना क्षेत्र के नखासा निजामपुर चौराहा के पास रूपापुर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक को कुचल दिया।
                हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका भतीजा गम्भीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद ट्रक चालक भागने लगा जिसको कांवरियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया घटना से परिजनों में कोहराम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।