पब्लिक शिक्षा निकेतन स्कूल में होगा समर कैम्प का आयोजन

रामू बाजपेयी पाली


पाली नगर में स्थित पब्लिक शिक्षा निकेतन में समर कैम्प का आयोजन किया गया है। समर कैम्प 22 मई से 26 मई तक चलेगा। विद्यालय के अंग्रेजी के शिक्षक दिलीप दीक्षित ने बताया कि बच्चों को सुबह एक घण्टे योग शिविर के माघ्यम से विभिन्न प्रकार के आसनो व प्राणायाम की जानकारी योग प्रशिक्षकों द्वारा दी जाएगी ।योग शिक्षक के रूप में प्रदीप अवस्थी रहेंगे। इसके बाद 7 बजे से 10 बजे तक बच्चों को क्राफ्ट आदि विषयों का प्रशिक्षण कुशल प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। विद्यालय के शिक्षक सुनील शुक्ल ने बताया कि कैम्प का उद्द्घाटन जिला बेसिक गाइड कैप्टन शाहीन फातिमा के द्वारा किया जाएगा। शिक्षक राहुल तिवारी ने बताया कि कैम्प का मुख्य उद्देश्य छात्रों के समय का सदुपयोग करना है और उन्हें योग व व्यायाम के बारे में विस्तृत जानकारी देना है।