अंकित सक्सेना बदायूँ-
नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के पुत्र विश्वजीत गुप्ता के नेतृत्व में आज पूरे बदायूँ जिले में स्वच्छता अभियान चलाया गया । विश्वजीत गुप्ता ने कहा कि ऐसे ही हर रोज मैं अपने जिले में जिम्मेदारी से काम करता रहूँगा । जिले की जनता से अपील कि है कि हर घर का मेम्बर कूड़े को कूड़ादान में ही डाले, तभी ही हमारा नगर अच्छा और साफ सुथरा नगर बन पायेगा ।

युवा दिलो की घड़कन विश्वजीत गुप्ता ने आज सुबह 5 बजे से यह अभियान चलाया । इस अभियान में पार्टी के जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव के साथ अन्य युवा साथी मौजूद रहे । विश्वजीत गुप्ता ने कहा जो युवा साथी मेरे हर सुख व दुख में साथ खड़ेहैं उन सभी साथियों का दिल से धन्यवाद करता हूँ ।