‘स्वतन्त्रता का अर्थबोध और लोकधर्म’ विषय पर अन्तरराष्ट्रीय परिसंवाद १४ अगस्त को

‘सर्जनपीठ’, प्रयागराज के तत्त्वावधान मे १४ अगस्त को छिहत्तरवें स्वतन्त्रता-दिवस की पूर्व-सन्ध्या मे ‘स्वतन्त्रता का अर्थबोध और लोकधर्म’ विषय पर ‘एक आन्तर्जालिक अन्तरराष्ट्रीय बौद्धिक परिसंवाद का आयोजन ‘सारस्वत सदन-सभागार’, अलोपीबाग़, प्रयागराज से अपराह्ण ५ बजे से किया जायेगा, जिसमे स्टेट युनिवर्सिटी ऑव़ अमेरिका की विज़िटिंग प्रोफ़ेसर डॉ० नीलम जैन अध्यक्ष होंगी। क्वान्ग्तोंग विदेशी भाषा विश्वविद्यालय, चीन से डॉ० विवेकमणि त्रिपाठी मुख्य अतिथि होंगे। लखनऊ से वरिष्ठ पत्रकार विनायक राजहंस, हरदोई से वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र त्रिपाठी ‘राघव’ आदिक की वक्ता के रूप सहभागिता रहेगी। यह सूचना आयोजक भाषाविज्ञानी आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय ने दी है।