युवा कांग्रेस के चुनाव में आशीष गुट भारी, राजीव गुट का सूपड़ा साफ

            हरदोई- भारतीय युवा कांग्रेस का चुनाव सफलतापूर्वक शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ जिसमें कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष आशीष सिंह सोमवंशी के गुट ने कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजीव सिंह समर्थित लगभग सभी प्रत्याशियों को पराजित कर संगठन पर अपनी पकड़ का प्रदर्शन किया।
             संगठन के चुनावों में आशीष गुट के सभी पदाधिकारी विजयी हुए जिससे आशीष गुट के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद पर निर्भान सिंह यादव के निर्वाचित होते ही आशीष गुट के नेता कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचे और उसके बाद अबीर गुलाल उड़ाकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
      जिला निर्वाचन अधिकारी नवदीप हुड्डा द्वारा कांग्रेस कार्यालय हरदोई पर मतगणना सम्पन्न की गई जिसमें निर्भान सिंह यादव 508 मत पाकर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। जिला उपाध्यक्ष पद पर रतन कुमार सिंह 401 मत प्राप्त हुए व आफ़ताब हैदर 144 मत पाकर उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। जिला महासचिव पद  पर सुनीता मित्रा 370, शशिबाला वर्मा 257,सर्वेश सिंह 224, विभु श्रीवास्तव 117,भुवनेश प्रताप सिंह 75 मत पाकर निर्वाचित हुए। विधान सभा शाहाबाद में गुलजार अहमद 27 मत पाकर, विधानसभा सांडी में आत्माराम 67 मत पाकर, विधान सभा हरदोई में विकास शर्मा 293 मत पाकर अध्यक्ष एवं दान बहादुर सिंह 189 मत पाकर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। विधान सभा गोपमाऊ मे हसीब खान 109 मत पाकर अध्यक्ष एवं सुभाष पाल 44 मत पाकर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। विधान सभा सण्डीला में राजू कुमार 36 मत पाकर अध्यक्ष एवं राम मोहन 24 मत पाकर उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद पर अपने समर्थित प्रत्याशी की जीत से उत्साहित कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के विश्वास व उनके समर्पण की जीत है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए निर्भान सिंह यादव कांग्रेस पार्टी के एक समर्पित व जुझारू कार्यकर्ता हैं जिन्होंने हमेशा कांग्रेस पार्टी को मजबूती हेतु संघर्ष करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि श्री यादव के निर्वाचन से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी और आने वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल साबित होगी।