भाकियू लोकतांत्रिक ने मंझिला थाना गेट पर लगाई किसान पंचायत

भारतीय किसान युनियन लोकतांत्रिक के बैनर तले हजारो किसानो ने स्थानीय पुलिस की कार्य शैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस छोटे किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है ।

पंचायत को सम्बोधित करते हुए कार्य वाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला ने कहा छोटे किसान अपनी छोटी छोटी ट्रॉलियों से गन्ना लेकर मिल को आते है तो रास्ते मे पड़ने वाले थानों पर ट्रैफिक नियमों का हवाला देकर उनके साथ बदसलूकी की जाती है । उनको प्रताड़ित कर अपशब्द कहे जाते है व उनका चालान तक काटा जाता है । जबकि जर्जर ट्रकों व ट्रालो के द्वारा ठेकेदारों के माध्य्म से गन्ना ढोया जा रहा है । उनके लिये हर प्रकार सुविधा पुलिस प्रशाशन उपलब्ध करा रहा है । किसान नेता राहुल मिश्रा ने कहा कि स्थानीय पुलिस की देखरेख में भूमाफिया छोटे किसानों की जमीने हड़प रहे है और पुलिस तमासबिन बनकर तमासा देख रही है । गरीब दर दर की ठोकरे खा रहा है । लेकिन भूमाफियाओं के खिलाफ पुलिस किसी प्रकार की कार्यवाही नही कर रही हैं । स्थानीय थानों की शय पर क्षेत्र में डबल डेकर बसों का संचालन हो रहा है क्या वह अवैध नही है ? उन्होंने ने कहा कि छोटा किसान साहब को चाय पानी नही कर पाता इस लिए उसके साथ बुरा वर्ताव किया जाता है । जबकि यह ठेकेदार मोटी रकम थानों में पहुँचा देते है । इस उनके सारे गुनाह माफ कर आखों को बंद कर लिया जाता है ।

भारतीय किसान युनियन लोकतांत्रिक के द्वारा मंडल स्तर पर किसानों का प्रदर्शन प्रत्येक थानों पर किया जाएगा । जिसकी शुरुआत हरियावां थाना गेट से की गयी है । किसान नेता राहुल मिश्रा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि
किसानो की मुख्य समस्याओ को लेकर आने वाले दिनों इसी प्रकार के आंदोलन किसान हित मे किये जायेंगे ।
किसानों की मुख्य समस्याएं इस प्रकार है—
1.गन्ना भुगतान
2.गन्ना घटतोली
3.सेंटरो पर किसानो से अवैध वसूली
4.स्थानीय पुलिस के द्वारा छोटे गन्ना किसानों का ओवर लोडिंग व ट्रैफिक के नाम पर शोषण
6.ट्रांसपोर्टरों के द्वारा जर्जर ट्रकों से ओवर लोड गन्ने की ढुलाई होना (इसके बावजूद भी स्थानीय पुलिस का मुकबधिर होना)
7.आंझी रेलवे फाटक पर ओवर लोड ट्रकों द्वारा जाम लगाना
8.गन्ना सेंटरो पर परसेंटेज के नाम पर लूट
9.किसान द्वारा मिल लाये गए गन्ने को रिजेक्ट करना
आदि समस्याओं को लेकर प्रथम चरण में जिले के 6 थानों पर विरोध प्रदर्शन कर सबन्धित अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला श्यामू ,,तहसील अध्यक्ष शाहाबाद राहुल मिश्रा ,तहसील अध्यक्ष हरदोई ओमप्रताप सिंह भोले, पिहानी ब्लाक अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ,राजीव सिंह ,अमरपाल सिंह ,विष्णु सिंह,राजेस्वर सिंह ,अभिषेक कुमार ,विष्णु सिंह ,शिंब्बू सिंह,अखिलेश बाजपई , राजवीर सिंह अनुज सिंह टोंडरपुर ,अमिताभ सिंह देवदत्त ,के साथ सैकड़ो किसान मौजूद रहेंगे