हरदोई– बार एसोसिएशन की आम सभा की आपात बैठक सोमवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में विभिन्न अधिवक्ताओं के विचार सुनने के बाद अध्यक्ष श्री सिंह ने सर्वसम्मति से सीतापुर में अधिवक्ताओं का विवाद निराकरण होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल का प्रस्ताव पारित कर दिया।
ज्ञातव्य है कि सीतापुर में अधिवक्ताओं का पुलिस प्रशासन से विवाद होने के बाद जिले में भी अधिवक्ताओं द्वारा उनके समर्थन में हड़ताल का दबाव बना था,यही नहीं गत 17 नवंबर को अध्यक्ष की अनुपस्थित में राम प्रताप यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में 17 नवंबर तक हड़ताल का प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद जनपद में उहापोह की स्थित बनी हुई थी क्योंकि सत्ता नंबर की बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महामंत्री दोनों ही अनुपस्थित थे। बरहाल सोमवार को एसोसिएशन के निर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री ने इस स्थित पर विराम लगाते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल का प्रस्ताव पारित कर दिया।