मितौली :- विकास खंड मितौली क्षेत्र के गांव छेदीपुर में भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक संगठन की ग्राम चौपाल में क्षेत्र के कार्यकर्ता भुवनेश्वर पाल के अनुरोध पर पँहुचे संगठन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष/जिलाध्यक्ष लखीमपुर खीरी प्रदीप शुक्ला उर्फ श्यामू । कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों की संमस्याओ को सुना और किसानों के पिछले सत्र के बकाया गन्ना भुगतान व गन्ना मूल्य बढ़ाने को लेकर जल्द ही आन्दोलन करने की बात कही। साथ ही किसान साथियो से संगठन को मजबूत करने की अपील कर हर सम्भव किसानों के हक की लड़ाई लड़ने की बात कही। इस मौके पर गणेश शंकर पाल,अमित शुक्ल, दीपक अवस्थी, विकास शुकला, विमल विश्वकर्मा, टीटू सिंह, प्रेरित शुक्ल, चमन कश्यप, कुलदीप,लक्ष्मी नारायण पाण्डेय, स्वामीदयाल पाण्डेय सहित तमाम किसान साथी व संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।