कबड्डी में पाकिस्तान को पराजित कर, भारत सेमी फाइनल में

डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय


दुबई में खेले जा रहे ‘कबड्डी मास्टर्स टूर्नामेण्ट’ में समूह ‘ए’ के अन्तर्गत भारत ने पाकिस्तान को ४१-१७ से पराजित कर, सेमी फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है। पाकिस्तान के विरुद्ध भारत की यह दूसरी विजय है। समूह ‘बी’ के अन्तर्गत ईरान सेमी फाइनल में पहले ही पहुँच चुका है।
भारत की इस शानदार जीत में अजय ठाकुर, रिशांग , मोनू गोयल की प्रभावकारी भूमिका थी। रक्षा-प्रतिरक्षा, ‘डू ऑर डाई रेड’, बोनस अंक इत्यादिक तकनीकी विषयों में भारत का दल पाकिस्तान की तुलना में बेहतर रहा है।
वैसे भी इस टूर्नामेण्ट में भारतीय कबड्डी-दल के सभी खिलाड़ी जिस आक्रामक ढंग से खेल रहे हैं, उससे इस टूर्नामेण्ट में उसे चैम्पियन बनने से कोई रोक नहीं सकेगा।