बावन- हरदोई-बावन रोड पर लोनार थाना के न्योरा देव पुलिया के पास ट्रक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। इससे ट्रैक्टर सवार अफरोज निवासी मोल्हला तोपखाना थाना टड़ियावां जख्मी हो गए। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों के मुताबिक पुलिया सकरी है। जिससे आए दिन वहां पर हादसे होते रहते हैं। वहीं ट्रक खाई में पलट गया। बताया गया ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। वहीं इस तरह के भयंकर हादसे को देखकर हर कोई हैरान रह गया। इससे सड़क पर जाम लग गया।