मालगाड़ी के इंजन से टकराया मवेशी, कई ट्रेनें हुई प्रभावित

             हरदोई के सण्डीला में एक मालगाड़ी के इंजन से एक मवेशी टकरा गया जिसके चलते करीब 45 मिनट से अधिक ट्रेन खड़ी रही। ट्रेन हादसे की ख़बर आरपीएफ जीआरपी को सूचना दी गयी । लेकिन कोई मौके पर नही पहुंचा । जिससे ट्रेन के गार्ड ने नागरिकों की मदद से ट्रैक साफ करवाया।
            हरदोई की सण्डीला स्टेशन के पास सदर बाजार सण्डीला की रेलवे क्रासिंग के पास डाउन लाइन पर सुबह करीब 9 बजे मुरादाबाद से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी के इंजन से टकराकर सांड की मौत हो गयी। शव इंजन के नीचे आने से चालक ने ट्रेन को रोक दिया और सूचना स्टेशन मास्टर को दी। ट्रेन हादसे की सूचना जिम्म्मेदारों को दी तो गयी लेकिन सूचना के बावजूद मौके पर न आरपीएफ ओर न ही रेलवे कर्मचारी नहीं पहुंचे। जिसके बाद ट्रेन के गार्ड ने नागरिको की मदद से सांड के शव को पटरियों के बीच से हटवाकर ट्रैक साफ कराया । ट्रेन 45 मिनट बाद रवाना हो सकी। इस बीच डाउन लाइन की कई ट्रेनें लेट हो गयी । मामले में कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने मुह खोलने को तैयार नही है।