अनियंत्रित बाइक बस से टकरायी, बाइक सवार युवक की मौत

हरदोई- सोमवार की सुबह सांडी चुंगी पर अनियंत्रित होकर बाइक बस से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो साथी जख्मी हो गए। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। डॉक्टरो ने शव को शवगृह में रखवा दिया। परिजनों ने युवक के जिंदा होने की बात कहकर मर्चरी का ताला तोड़ दिया। इस पर डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी  हालांकि पीड़ित पक्ष होने की वजह से कोई लिखित कार्रवाई नहीं की गई।     

कोतवाली शहर के चित्रपुरवा निवासी अभय सिंह अपने साथी सौरभ सिंह एक अन्य साथी के साथ बाइक पर सवार होकर सांडी चुंगी की ओर से निकल रहे थे। उसी बीच सामने से आ रही प्राइवेट बस से अनियंत्रित होकर बाइक टकरा गई। जिसमें अभय की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जबकि दो साथी जख्मी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें एक का नाम सौरभ सिंह बताया गया है। तीसरे को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जिसके नाम पता की जानकारी नहीं हो सकी है। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से मिलने की वजह से नहीं हो सकी है।