
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक अत्यन्त आवश्यक बैठक ब्लाक संसाधन केंद्र बेनीगंज कोथावां पर आहूत की गई। जिसमें जिला अध्यक्ष श्री आलोक मिश्र जी ने कहा कि जिला स्तर पर शिक्षकों की (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय) से सम्बन्धित जो भी समस्याएं हैं, उन्हें जिला-स्तर पर शीघ्र ही निस्तारित कराया जायेगा। साथ ही प्रत्येक ब्लाक से शिक्षकों की वरिष्ठता सूची अतिशीघ्र जनपद स्तर पर भेजने का कार्य किया जा रहा है ताकि पद्दोन्नति की प्रक्रिया को गति दी जा सके।
इस बैठक में जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, ब्लाक अध्यक्ष व जिला कोषाध्यक्ष प्रभाशंकर, जिला संगठन मंत्री आशीष दीक्षित, ब्लाक मंत्री विनोद सिंह, ब्लाक कोषाध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह, राहुल कुमार, राकेश कुमार आदि शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।