उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ योगी का कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि, राजस्व एवं खाद्य-रसद विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। आदित्यनाथ योगी ने कृषि, राजस्व एवं खाद्य-रसद विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमन्त्री ने कार्यक्रम के दौरान कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में सराहनीय व उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया। श्री योगी ने कृषि, राजस्व व खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘यूपी मंडी भाव’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया। इसके जरिए किसान मंडी के भाव अपने मोबाइल पर ही जान सकेंगे। मुख्यमन्त्री ने कृषि स्नातक युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा संचालित योजना के लाभर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के सभी किसान भाईयों और बहनों का हृदय से स्वागत और अभिनंदन करता हूं । सरकार ने मात्र 10 महीनों के अंदर 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि डिजिटल ट्रॉन्जेक्शन और आरटीजीएस के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में भेजने की व्यवस्था की । जब हम लोग सत्ता में आये थे, उस समय गन्ना किसानों की 24 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि बकाया थी, उसका भुगतान करा चुके हैं । पहले किसानों को समर्थन मूल्य भी नहीं मिल पाता था, इस बार समर्थन मूल्य भी मिल रहा है, गेहूं में हम लोगों ने 10 रुपये प्रति कुंतल और धान में 15 रुपये प्रति कुंतल अतिरिक्त धनराशि दे रहे हैं ।
किसान खुशहाल होगा, तो प्रदेश खुशहाल होगा, किसानों के चेहरे पर खुशहाली होगी, तो प्रदेश के नौजवानों के लिए अन्य ढेर सारी योजनाएं लेकर आने में हमें सुविधा होगी । आलू किसानों की समस्या के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में एक समिति गठित की है, इस समिति में राज्य के कृषि मंत्री, उद्यान मंत्री, वित्त मंत्री भी शामिल हैं । यह समिति बहुत शीघ्र रिपोर्ट देने वाली हैं। उसके अनुरूप हम लोग प्रदेश के अंदर आलू किसानों के लिए बेहतर योजना को सामने लेकर आ रहे हैं, जिससे किसी भी किसान को परेशानी न उठानी पड़े ।