राज चौहान ब्यूरो प्रमुख हरदोई-
विश्व हिन्दू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष नवीन बाजपेई व राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच की अगुआई में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के कैम्प पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारत के 5 वीर सपूतों को शहीद उद्यान में स्थित शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को भावनीय श्रद्धांजलि अर्पित की।
अमित सिंह गौर जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच, ठाकुर दिलीप सिंह करौंदी जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच, देवव्रत मिश्र देवा जिला प्रमुख शिवसेना, प्रसंग त्रिवेदी ‘टोडरपुर’, अतुल चौहान जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ, सौरभ सिंह कसरावां, जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच अंकित शुक्ल, अजितेश सिंह सोमवंशी, मोहित तिवारी, मुनि मिश्रा सभासद, अनुज सिंह जिला उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू महासंघ आदि मौजूद रहे।