हरदोई- 4 माह पूर्व शहर के सिनेमा चौराहे से चोरी हुई शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष की रिवाल्वर को पुलिस ने बरामद कर लिया है वही एक शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।

जनपद संभल के थाना क्षेत्र चंदौसी के वैष्णव विहार फेज वन निवासी उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा 1 मई को अपनी गाड़ी से चंदौसी स्थित अपने घर जा रहे थे।ड्राइवर की सीट के पड़ोस के गियर लीवर के नजदीक एक काले रंग में हैंडबैग में उनका रिवाल्वर व अन्य सामान भी रखा था। 1 मई की शाम को वह शहर के सिनेमा चौराहा पर पहुंचे इसी बीच गाड़ी के बराबर से दौड़ता हुआ एक युवक आया और उसने बताया कि गाड़ी से मोबाइल बह रहा है।
दोनों लोग उतर कर मोबिल देखने लगे लेकिन जब कहीं से मोबिल बहता हुआ नही दिखा तो वह वापस गाड़ी में आ बैठे।इसके बाद उन्होंने ड्राइवर प्रेमपाल से चलने को कहा जब वह लोग गाड़ी में बैठे तो देखा की गाड़ी में रखा बैग गायब था।उन्होंने इस मामले की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को देकर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी थी।पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर रिवाल्वर बरामदगी के लिए टीम गठित की थी।पुलिस को सूचना मिली कि सांडी रोड पर स्थित मजार के पास एक युवक मौजूद है जिसके पास चोरी की रिवाल्वर है। पुलिस ने वहां पर एक युवक को गिरफ्तार किया जिसने अपना नाम राहुल सिंह पुत्र मदनपाल सिंह निवासी रामापुर सरिया थाना सांडी बताया जिसके पास से पुलिस ने शिक्षक नेता की चोरी हुई बरामद की है पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।