जनसुनवाई के त्वरित निस्तारण में हरदोई के पाली थाने को प्रदेश में पहला स्थान 

हरदोई : आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों यानी जनसुनवाई के त्वरित निस्तारण में हरदोई के पाली थाने को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। जबकि जनपद को प्रदेश में पांचवाँ स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर पाली थाने समेत पूरे पुलिस महकमे में खुशी की लहर है। 

एसपी राजेश द्विवेदी ने आईजीआरएस पोर्टल के निस्तारण से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नोडल अधिकारी एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह की कड़ी मेहनत और सख्त रवैए के चलते से पाली थाने ने त्वरित शिकायत निस्तारण में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आईजीआरएस पोर्टल राज्य सरकार की शिकायत निवारण प्रणाली का बेहद अहम प्लेटफॉर्म माना जाता है। इसके साथ ही जनपद ने प्रदेश में पांचवाँ स्थान प्राप्त किया है। जिससे पाली थाने समेत पूरे पुलिस महकमे में खुशी की लहर है। 

एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि पाली थाने ने एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह की देखरेख में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह कार्य आइजीआरएस पोर्टल से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारियों के सहयोग से ही संभव हो सका है।