परचून की दुकान तोड़कर नगदी समेत हजारों के माल पर हाथ साफ़

बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात चोरों ने एक परचून की दुकान को निशाना बनाया और दुकान को तोड़कर उसमें से अट्ठारह सौ रुपए नकदी समेत हजारों का माल पार कर दिया ।

मनीराम पुत्र सहिबू निवासी गांव भेलावां ने पुलिस चौकी ने दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसकी गांव में ही परचून की दुकान है, जो लकड़ी की बनी हुई है । पीड़ित ने बताया कि वह रात 9:00 बजे दुकान बंद करके खाना खाकर सो गया । उसके बाद उसके ही गांव के निवासी अनूप पुत्र बाबू ने उसकी लकड़ी की दुकान का एक तख्ता उखाड़ दिया और दुकान में रखे अट्ठारह सौ रुपए नगद वह परचून का सामान उठा ले गया । पीड़ित दुकानदार ने बताया कि सुबह जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि दुकान का सब सामान गायब था तो उसने शक के आधार पर अनूप पुत्र बाबू से पूछताछ शुरू कर दी । दुकानदार द्वारा पूछताछ करने पर अनूप में दुकान में चोरी करने की बात कबूल कर ली इससे पीड़ित दुकानदार ने अनूप को पकड़ कर बघौली चौराहा स्थित पुलिस चौकी लाकर पुलिस के हवाले कर दिया ।

इस संबंध में चौकी प्रभारी जब्बार खां ने बताया कि पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है । दोषी पाए जाने पर अभियुक्त के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी ।